बिग न्यूज :- तहसील परिसर में बाइक चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

09 सितम्बर 2026 ( सीमांत की आवाज ) 

खटीमा। तहसील परिसर में तहसील संबंधी कार्य से पहुंचे किसान की बाइक चोरी होने से हड़कंप मच गया। अशोक फार्म निवासी गुरनाम सिंह अपनी हीरो फ्लेक्स बाइक संख्या UK06CA-6190 से तहसील आए थे। उन्होंने बाइक तहसील परिसर में खड़ी की और किसी कार्य से अंदर चले गए। वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली।


बाइक चोरी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। तहसील परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में संदिग्ध बाइक चोर की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और बाइक की तलाश में जुटी है।


बताया जा रहा है कि पूर्व में भी तहसील परिसर से बाइक चोरी की घटना सामने आ चुकी है। करीब एक सप्ताह पूर्व खटीमा पुलिस ने बाइक चोरों का खुलासा भी किया था, इसके बावजूद चोरी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। तहसील जैसे महत्वपूर्ण सरकारी परिसर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर तहसील प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों ने तहसील परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने और वाहनों की सुरक्षा के लिए प्रभावी इंतजाम किए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें