बिग न्यूज :- फ्लोर मिल की धूल-धुएं से परेशान वार्डवासियों ने, एसडीएम को सौंपा शिकायत पत्र कार्यवाही नहीं हुई करेंगे उग्र आंदोलन बोले प्रदर्शनकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

18 सितम्बर 2026 ( सीमांत की आवाज )

खटीमा फ्लोर मिल की धूल-धुएं से परेशान वार्डवासियों ने, एसडीएम को सौंपा शिकायत पत्र


नैनीताल रोलर फ्लोर मिल के आसपास रहने वाले लोगों ने की कार्रवाई की मांग, बोले—रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे


खटीमा रोलर फ्लोर मिल के आसपास रहने वाले वार्डवासियों ने मिल से निकलने वाली धूल एवं प्रदूषण से हो रही परेशानी को लेकर उपजिलाधिकारी खटीमा को शिकायत पत्र सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर अपनी समस्या दर्ज कराई है।
वार्डवासियों का कहना है कि फ्लोर मिल के संचालन के दौरान उड़ने वाली धूल आसपास के रिहायशी क्षेत्र में पहुंच रही है। इससे लोगों के घरों, दुकानों और आसपास के वातावरण में धूल फैल रही है। शिकायतकर्ताओं ने प्रदूषण की समस्या का स्थलीय निरीक्षण कराकर वास्तविक स्थिति की जांच कराने तथा संबंधित फ्लोर मिल के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि यदि मामले में समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रवासी सामूहिक रूप से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी

शिकायत सौंपने वाले आरएस उपाध्याय,पूरन, शिवा देवी, विशाल सिंह बोहरा, मोनिका पाल, नीलम देवी, संगीता, गीता, गंगाधर सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने हस्ताक्षर किए हैं। शिकायत पत्र में स्वयं को नैनीताल रोलर फ्लोर मिल के आसपास निवासरत सभी अभिभावकगण बताया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें