Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज : डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया ‘वसंतवैभवम्’ वार्षिकोत्सव

बिग न्यूज : डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया ‘वसंतवैभवम्’ वार्षिकोत्सव

12 फरवरी 2026 ( सीमांत की आवाज ) संवाददाता असद जावेद 

डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया ‘वसंतवैभवम्’ वार्षिकोत्सव
खटीमा।
डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी, छिनकी फॉर्म में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘वसंतवैभवम्’ वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कविता कापड़ी, रेखा सोनकर, कृष्णा नेगी, दीपक फुलेरा, शांति देवी, हरीश सिंह, नीरज बिष्ट, विनीता बिष्ट, दीपक पाण्डेय एवं इन्द्राणी पाण्डेय सहित विद्यालय परिवार के समस्त अभिभावक उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरेंद्र चंद्र भट्ट ने बताया कि वार्षिकोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि कक्षा 3 से 8 तक के सभी विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की प्रतिभा को निखारने में सहयोग करने का आह्वान किया तथा सफल आयोजन के लिए शिक्षकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, श्रीकृष्ण लीला, गीता सार, उत्तराखंड की सांस्कृतिक प्रस्तुति, बांसुरी, तबला एवं हारमोनियम वादन, शिव तांडव, श्रीराम लीला, मलखंब, मार्शल आर्ट, भावपूर्ण नाटक, हनुमान चालीसा पाठ, समुद्र मंथन तथा चंद्रयान जैसे विविध आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की।
इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर प्रेमा भट्ट, प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरु, प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद, एकेडमिक डायरेक्टर विक्टर आईवन सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन विद्यालय परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ।

RELATED LATEST NEWS