बिग न्यूज : उत्तराखंड में बड़े स्तर पर पुलिस अफसरों के तबादले, 20 अधिकारियों की नई तैनाती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

13 फरवरी 2026 ( सीमांत की आवाज ) उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों और अपर पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची के मुताबिक, विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारियों को प्रशासनिक आवश्यकता के तहत स्थानांतरित किया गया है। कुछ अधिकारियों को जनपदों में नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ को मुख्यालय और अन्य इकाइयों में तैनात किया गया है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपनी नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और कार्यभार ग्रहण प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध कराएं।
इस फेरबदल को आगामी प्रशासनिक व्यवस्थाओं और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें