Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज : रुद्रप्रयाग में नवनियुक्त एसपी नीहारिका तोमर का औचक निरीक्षण, पुलिस व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश

बिग न्यूज : रुद्रप्रयाग में नवनियुक्त एसपी नीहारिका तोमर का औचक निरीक्षण, पुलिस व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश

17 फरवरी 2026 ( सीमांत की आवाज ) रुद्रप्रयाग जनपद में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नीहारिका तोमर ने कार्यभार ग्रहण करने के प्रथम दिवस पर ही पुलिस व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में सक्रिय पहल करते हुए पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने गोपनीय कार्यालय, आंकिक शाखा, वाचक शाखा, पुलिस कंट्रोल रूम, प्रधान लिपिक शाखा, स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU), क्षेत्राधिकारी पेशी, पुलिस दूरसंचार शाखा तथा सीपीसी कैन्टीन का क्रमवार जायजा लिया। उन्होंने प्रत्येक शाखा के प्रभारियों एवं वहां नियुक्त पुलिस कार्मिकों से उनके दायित्वों, कार्यप्रणाली तथा लंबित प्रकरणों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
एसपी सुश्री नीहारिका तोमर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि कार्यालय में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले आगंतुकों एवं फरियादियों के साथ सौम्य और शालीन व्यवहार रखा जाए। पुलिस का व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि आमजन बिना किसी झिझक के अपनी बात रख सकें और उन्हें त्वरित एवं प्रभावी सहायता मिल सके।
पुलिस कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनपद में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और तकनीकी शाखाओं को निर्देशित किया कि आधुनिक संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी श्री विकास पुंडीर, निरीक्षक अभिसूचना मनोज बिष्ट, निरीक्षक संचार प्रमोद पेटवाल, प्रधान लिपिक प्रदीप बिष्ट, आंकिक प्रदीप कुकरेती तथा आशुलिपिक नरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक के इस सक्रिय एवं संवेदनशील रवैये से यह स्पष्ट है कि जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितैषी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज:- मुख्यमंत्री धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन, 10 एकड़ जमीन खाली कराने की कार्रवाई शुरू

5 जून 2025 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में वन विभाग

बिग न्यूज़ :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए।

बिग न्यूज़ :-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देशों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि नियंत्रक विभाग ने प्रदेशभर में देशी घी और मक्खन में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक अभियान शुरू कर दिया गय है। राज्य के सभी जनपदों में अभियान शुरू हो गया है।