बिग न्यूज : फर्नीचर की दुकान पर काम कर रहा किशोर, छापेमारी में पकड़ा गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

17 फरवरी 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। नगर क्षेत्र में चल रहे बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत श्रम प्रवर्तन विभाग की टीम ने सोमवार को छापेमारी कर एक प्रतिष्ठान से 16 वर्षीय किशोर को कार्य करते हुए पकड़ा। मामले में दुकान स्वामी के खिलाफ पुलिस में नामजद तहरीर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी भट्ट के नेतृत्व में टीम ने पीलीभीत रोड स्थित मैसर्स एसएस ट्रेडर्स एंड फर्नीचर पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान वहां एक किशोर लकड़ी का कार्य करता मिला। टीम ने बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
श्रम विभाग ने दुकान स्वामी आसिफ के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर कोतवाली में सौंपी है। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अभियान के दौरान पुलिस विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन और जिला बाल श्रम टास्क फोर्स के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में बाल श्रम के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें