बिग न्यूज : खटीमा: डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी के 25 विद्यार्थियों ने जेईई मेंस परीक्षा में मारी बाजी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

18 फरवरी 2026 ( सीमांत की आवाज ) संवाददाता असद जावेद की रिपोर्ट 

खटीमा। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म के 25 विद्यार्थियों ने जेईई मेंस परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय के छात्र कृष जोशी ने 99.59 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा पुलकित जोशी 99.53, नवनीत जोशी 97.64, योगेश सिंह 97.40, दीपक भट्ट 95.23, आदित्य चंद 94.073, अक्षत कापड़ी 93.980, यामिनी जोशी 91.673, शिखर उपाध्याय 91.631, नमन भट्ट 91.48, कंचन डसीला 91.356, पल्लवी पाल 91.238, अमित पांडेय 91.017, सुमित बिष्ट 90.494, आस्था चंद 90.255, चिराग कापड़ी 90.15, नितिन मौनी 89.776, विपिन सिंह 89.290, ऋषभ तिवारी 88.048, बलवंत सिंह 86.171, भूपेश चंद 83.860, रोहन बोरा 83.811, सात्विक सिंह 81.86, आस्था भंडारी 80.03 तथा वेदांत राना (ST) ने 73.25 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरेन्द्र चंद्र भट्ट ने समस्त अभिभावकों व विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता अर्जित की है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में नियमित पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी कराई जाती है, जिसके परिणाम आज सबके सामने हैं।
इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर प्रेमा भट्ट, प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरु, प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद, एकेडमिक डायरेक्टर विक्टर आईवन सहित समस्त स्टाफ एवं अभिभावकों ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें