15 सितम्बर 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए मंगलवार को खटीमा में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान आयोजकों ने बताया कि युवाओं को मोबाइल फोन का कम से कम प्रयोग करने और प्रदेश को ड्रग्स मुक्त बनाने का संदेश देने के उद्देश्य से मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजकों ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान मैराथन कार्यक्रम में प्रतिभागियों को दी जाने वाली टी-शर्ट, मेडल, शपथ पत्र और प्रशस्ति पत्र का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम में संयोजक नंदन सिंह कापड़ी, जिला महामंत्री रमेश चंद्र जोशी, प्रदेश संयोजक वरुण अग्रवाल, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश भटनागर, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पांडे तथा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद गड़कोटी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।













