बिग न्यूज :- मुख्यमंत्री धामी ने दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज झा की माता को दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

14 अगस्त 2026 ( सीमांत की आवाज ) रिद्वार। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दैनिक जागरण के राज्य संपादक श्री मनोज झा की माता श्रीमती शांता देवी के आकस्मिक निधन पर हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्पचक्र अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें