बिग न्यूज :- CBSE क्लस्टर वॉलीबॉल में सिटी कॉन्वेंट स्कूल की अंडर-14 टीम ने रचा शानदार प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

10 सितम्बर 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। श्री महावीर जी पब्लिक स्कूल, फतेहाबाद, आगरा में 2 से 7 सितंबर तक आयोजित CBSE क्लस्टर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सिटी कॉन्वेंट स्कूल की अंडर-14 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल तक पहुंचकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कोच जगदेव सिंह के कुशल प्रशिक्षण में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के सभी पूल मैचों में दमदार खेल का प्रदर्शन किया और लगातार जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई। टीम के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन, टीम भावना, जोश और खेल भावना का परिचय दिया।
प्रतियोगिता से वापस लौटने पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से टीम के खिलाड़ियों एवं कोच का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शुभ्रा सक्सेना ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि कोच जगदेव सिंह के नेतृत्व में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। क्वार्टर फाइनल तक पहुंचना विद्यालय और खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि यह सफलता अभी शुरुआत है और आने वाले समय में विद्यालय के खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे। प्राचार्य ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें