13 सितम्बर 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, खटीमा खंड की ओर से रविवार को सिटी कॉन्वेंट स्कूल, पहेनिया में शताब्दी वर्ष युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।
सम्मेलन में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के कुलपति डॉ. शिवेंद्र कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में युवाओं को राष्ट्र, समाज और संस्कृति के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया गया।
इस दौरान शारीरिक खेल, प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। सम्मेलन में संगठन की विचारधारा, सेवा कार्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर भी चर्चा की गई। आयोजन को लेकर स्वयंसेवकों में खासा उत्साह देखने को मिला।













