Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज:- अजय गणपति खुद उतरे सड़कों पर, ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रुद्रपुर में पैदल गश्त से अपराधियों में खौफ

बिग न्यूज:- अजय गणपति खुद उतरे सड़कों पर, ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रुद्रपुर में पैदल गश्त से अपराधियों में खौफ

15 मई 2026 ( सीमांत की आवाज ) रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा राष्ट्रहित में ईंधन बचत अभियान को गति देने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में शुक्रवार को “ऑपरेशन प्रहार” के तहत विशेष सांयकालीन पैदल गश्त अभियान चलाया गया।
एसएसपी स्वयं रुद्रपुर मुख्य बाजार, रम्पुरा क्षेत्र, सार्वजनिक स्थलों, मुख्य चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च करते नजर आए। इस दौरान पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ, वहीं असामाजिक एवं अराजक तत्वों में पुलिस का खौफ साफ दिखाई दिया।
अभियान के दौरान एसएसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अधिक से अधिक पैदल गश्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पैदल गश्त केवल ईंधन बचत का माध्यम नहीं, बल्कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करने, क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने और अपराधियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने का प्रभावी तरीका भी है।
गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, उपद्रवियों एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी गई। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नशाखोरी, हुड़दंग, शांति व्यवस्था भंग करने अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि ऊधम सिंह नगर पुलिस जनता की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

RELATED LATEST NEWS