बिग न्यूज :- खटीमा में धूमधाम से मनाया गया भैया दूज का त्योहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

23 अक्टूबर 2025 ( सीमांत की आवाज )

खटीमा। जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत नगर खटीमा में भैया दूज का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों ने अपने भाइयों के तिलक की तैयारियां शुरू कर दीं। बाजारों में मिठाइयों और उपहारों की दुकानों पर दिनभर खूब रौनक देखने को मिली।

बहनों ने भाइयों के लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए तिलक किया और मिठाई खिलाई। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर स्नेह और प्रेम का प्रतीक यह पर्व मनाया।

भैया दूज के अवसर पर शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पारिवारिक एकता और प्रेम का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। घर-घर में खुशियों का माहौल रहा और लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें