Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज :- खटीमा सड़क हादसा: दीपावली मनाने जा रहे चार मजदूरों की दर्दनाक मौत, तीन घायल

बिग न्यूज :- खटीमा सड़क हादसा: दीपावली मनाने जा रहे चार मजदूरों की दर्दनाक मौत, तीन घायल

18 अक्टूबर 2025 ( सीमांत की आवाज )

खटीमा। दीपावली की खुशियां मनाने घर जा रहे सात मजदूरों की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब नानकमत्ता डैम के पास बाइपास रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली और मुर्गियों से भरी पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चार मजदूरों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार हसनपुर सम्भल (उत्तर प्रदेश) निवासी सात मजदूर — अखिलेश (26) पुत्र अंतराम, जयवीर सिंह (31) पुत्र श्यामलाल, गुरमुख (18) पुत्र राजेन्द्र, शिशपाल (22) पुत्र महावीर, प्रदीप उर्फ बाबू, जयवीर और पुरुषोत्तम — ठेकेदार के साथ सड़ासड़िया क्षेत्र में विद्युत लाइन का काम करते थे। शनिवार को सभी मजदूर दीपावली की छुट्टी मनाने ट्रैक्टर-ट्राली से अपने घर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि नानकमत्ता डैम के पास बाइपास रोड से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ट्राली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्राली सड़क पर पलट गई और ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए, जबकि पिकअप भी पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर प्रतापपुर पुलिस चौकी प्रभारी राजेन्द्र पंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने अखिलेश पुत्र अंतराम और जयवीर पुत्र श्यामलाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल गुरमुख और शिशपाल को हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। वहीं अस्पताल में भर्ती प्रदीप उर्फ बाबू, जयवीर और पुरुषोत्तम का उपचार जारी है। चिकित्सक डॉ. अकलीम अहमद के अनुसार तीनों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

प्रतापपुर चौकी प्रभारी राजेन्द्र पंत ने बताया कि मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

— रिपोर्ट: सुरेंद्र कुमार गुप्ता, खटीमा

RELATED LATEST NEWS

Latest News

Big news / उधम सिंह नगर में धान खरीद पर करोड़ों का घोटाला उजागर, फर्जी गेट पास और कागजी खरीद के खेल की होगी हाईलेवल जांच

07 दिसंबर 2025 ( सीमांत की आवाज ) खबर सूत्रों के हवाले से धान खरीद में बड़ा घोटाला शामिल घोटाले