17 अक्टूबर 2025 ( सीमांत की आवाज )
खटीमा। बार एसोसिएशन खटीमा के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं, जिसमें तीसरी बार जनजाति मूल के अधिवक्ता सूरज राणा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उनकी इस जीत पर अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल है।
अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने के बाद सूरज राणा ने कहा कि यह जीत सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत है, जिन्होंने सदैव अधिवक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया है।
अन्य परिणामों में, सचिव पद पर भरत पांडे और उपाध्यक्ष पद पर मलकीत सिंह विजयी रहे हैं। इसके अलावा कनिष्ठ सदस्य पदों पर अमित नेगी, एडवोकेट अदिति, एडवोकेट सचिन और सूरज साफी निर्वाचित हुए हैं।
चुनाव अधिकारी के.डी. भट्ट और इकबाल अहमद ने बताया कि मतगणना पूर्ण होने के बाद सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र जारी कर सौंप दिए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।
खटीमा बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि नया कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेगी। इस अवसर पर खटीमा बार एसोसियन के अधिवक्ताओं ने बधाई दी जिसमें एडवोकेट एवं चुनाव अधिकारी केडी भट्ट , एडवोकेट इकबाल अहमद, एडवोकेट रमन सेठी, एडवोकेट हरजीत सिंह पूर्व सचिव, एडवोकेट महेश जोशी, एडवोकेट नईम रिजवी, एडवोकेट पूनम बिष्ट, एडवोकेट विशाल चौहान, एडवोकेट हरजिंद्र कलसी, एडवोकेट मनोहर विश्वकर्मा, एडवोकेट केके सिंह, एडवोकेट विनोद राणा, एडवोकेट कवींद्र कफलिया, एडवोकेट साबिर हुसैन, एडवोकेट कविता जोशी, एडवोकेट राधा अग्रवाल, एडवोकेट पूजा अग्रवाल, एडवोकेट सुरेन्द्र कुमार,लायंस क्लब खटीमा सिटी के अध्यक्ष हरमिक सिंह ने बार एसोसियन खटीमा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी जिसमें दर्जनों एडवोकेट शामिल रहे







