17 अक्टूबर 2025 ( सीमांत की आवाज )
खटीमा, 16 अक्टूबर 2025।
विश्व खाद्य दिवस एवं आगामी दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में लायंस क्लब खटीमा सिटी द्वारा गुरुवार शाम तारा बाल संस्थान, खटीमा में “फ़ूड फॉर हंगर” सेवा गतिविधि का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर संस्थान के लगभग 250 निर्धन बच्चों ने क्लब सदस्यों का स्वागत मंत्रोच्चारण, तालियों और हस्तनिर्मित फूलों के माध्यम से किया। इसके बाद गमले में पौधा लगाकर अक्टूबर माह में जन्मे बच्चों का केक काटकर जन्मदिन भी मनाया गया।
क्लब सदस्यों द्वारा बच्चों और संस्थान के सेवादारों को केक, आइसक्रीम, सॉफ्ट ड्रिंक, डोसा और सांभर खिलाया गया। इस सेवा कार्य से बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान ने माहौल को भावनात्मक बना दिया।
कार्यक्रम में तारा बाल संस्थान के निदेशक बाबा बृजेश्वर ने मुख्य भूमिका निभाई।
इस अवसर पर लायंस क्लब खटीमा सिटी के
चार्टर प्रेसिडेंट लायन भुवन जोशी,
जोन चेयरपर्सन लायन राजकुमार अरोड़ा,
अध्यक्ष लायन हरमिक सिंह,
सचिव लायन विवेक अग्रवाल,
कोषाध्यक्ष लायन राहुल कंसल,
तथा लायन संदीप अग्रवाल, लायन विनीत गुप्ता, लायन प्रवीण मित्तल सहित कई सदस्य अपने परिवार सहित मौजूद रहे।
क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि “सेवा ही सच्ची पूजा है” और लायंस क्लब समाज के वंचित वर्गों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
— रिपोर्ट: सुरेंद्र कुमार गुप्ता, खटीमा








