बिग न्यूज :- खटीमा से बड़ी खबर — बार एसोसिएशन चुनाव में 17 प्रत्याशी मैदान में, 240 अधिवक्ताओं ने डाले वोट, देर शाम आएंगे नतीजे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

17 अक्टूबर 2025 ( सीमांत की आवाज )

जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा बार एसोसिएशन के चुनाव आज अधिवक्ताओं द्वारा शांतिपूर्वक संपन्न कराए जा रहे हैं। कुल 240 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो, उपाध्यक्ष पद के लिए दो, सचिव पद के लिए दो समेत कुल 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान प्रक्रिया की निगरानी चुनाव अधिकारी तथा नैनीताल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मेहरबान कोरंगा सहित दर्जनों वरिष्ठ अधिवक्ताओं की मौजूदगी में की जा रही है।

मतदान के बाद देर शाम तक परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। अधिवक्ताओं में पूरे दिन उत्साह का माहौल बना हुआ है, वहीं प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र पर सक्रिय नजर आए। परिणाम आने के साथ ही बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें