बिग न्यूज :- मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात: त्यौन्दर बाबा मंदिर फोर्ती के सौंदर्यीकरण के लिए 20 लाख रुपये मंजूर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

05 अगस्त 2026 ( सीमांत की आवाज ) चम्पावत। विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के अंतर्गत स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र त्यौन्दर बाबा मंदिर, फोर्ती के सौंदर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 20 लाख रुपये की वित्तीय घोषणा को स्वीकृति प्रदान की है। इस घोषणा से मंदिर परिसर के विकास का रास्ता साफ हो गया है और क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार पर्यटन विभाग को आवश्यक वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्राप्त कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रस्तावित योजना के तहत मंदिर परिसर को अधिक आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
मुख्यमंत्री की इस पहल से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय व्यापार, स्वरोजगार और पर्यटन आधारित आजीविका के नए अवसर भी सृजित होने की संभावना है, जिससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि शासन स्तर से आवश्यक स्वीकृतियां मिलते ही निर्धारित मानकों के अनुरूप सौंदर्यीकरण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना पूर्ण होने के बाद त्यौन्दर बाबा मंदिर श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुविधाजनक और आकर्षक धार्मिक स्थल के रूप में विकसित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें