8 जून 2026 ( सीमांत की आवाज ) आईएससीसीएम के राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी चुने गए डॉ. ललित सिंह, एसआरएमएस में खुशी की लहर
बरेली। एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के रेस्पिरेटरी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. ललित सिंह को इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन (ISCCM) का राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी चुना गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से एसआरएमएस परिवार और चिकित्सा जगत में हर्ष का माहौल है।
Dr. Lalit Singh
डॉ. ललित सिंह ने आईएससीसीएम के राष्ट्रीय चुनाव में शानदार जीत दर्ज की। उन्हें भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड सहित विभिन्न देशों के सदस्यों का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ। यह सफलता क्रिटिकल केयर मेडिसिन के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और पेशेवर प्रतिष्ठा का प्रमाण मानी जा रही है।
Dr. Lalit Singh
डॉ. ललित सिंह पिछले दो दशकों से अधिक समय से एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में रेस्पिरेटरी एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा, शोध और गंभीर रोगियों के उपचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी पहचान एक कुशल चिकित्सक और शिक्षाविद् के रूप में है।
उनके चयन पर एसआरएमएस प्रबंधन, चिकित्सकों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। सभी ने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में आईएससीसीएम नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और देश में क्रिटिकल केयर चिकित्सा सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।
एसआरएमएस परिवार ने डॉ. ललित सिंह को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं। 💐








