बिग न्यूज :- खटीमा नदन्ना पुल के पास अकेला घूमता मिला बच्चा, चकरपुर पुलिस ने मां से मिलाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

08 अगस्त 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। 112 पर मिली सूचना के बाद चकरपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नदन्ना पुल के पास अकेले घूम रहे एक बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की बच्चे के परिजनों ने सराहना करते हुए आभार जताया।
जानकारी के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को 112 के माध्यम से सूचना मिली कि नदन्ना पुल के पास एक बच्चा अकेला घूम रहा है। सूचना पर कांस्टेबल 351 सुभाष पांडे एवं महिला कांस्टेबल 40 भावना उप्रेती तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर उसका नाम-पता पूछा। बच्चे ने अपना नाम आरब बताया, लेकिन काफी देर बाद उसने अपना पता हरियाणा का बताया।
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बच्चे को चौकी चकरपुर ले आई। इसके बाद हरियाणा पुलिस से संपर्क कर बच्चे के संबंध में जानकारी साझा की गई। हरियाणा पुलिस ने बच्चे के बताए पते पर जाकर उसकी नानी का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया। पुलिस ने बच्चे की नानी से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि बच्चे की मां एनएचसी बनबसा में कार्यरत हैं।
इसके बाद पुलिस ने बच्चे की मां से संपर्क कर उन्हें चौकी चकरपुर बुलाया। मां के चौकी पहुंचने पर पुलिस ने बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। बच्चे को सुरक्षित पाकर परिवार ने चकरपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें