बिग न्यूज :- करवाचौथ के दिन प्रेमी युगल फरार — दोस्त की पत्नी लेकर भागा युवक, परिवार ने थाने में दी तहरीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

10 अक्टूबर 2025 ( सीमांत की आवाज )

खटीमा (उधम सिंह नगर), 10 अक्टूबर।
करवाचौथ के पावन पर्व पर जहां महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही थीं, वहीं खटीमा नगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नगर पालिका क्षेत्र के एक वार्ड में रहने वाला युवक अपने ही पड़ोसी दोस्त की पत्नी को लेकर फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। पत्नी के अचानक लापता होने पर पति ने आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पता चला कि वह अपने पड़ोसी युवक के साथ घर छोड़कर चली गई है।

मामले की शिकायत परिजनों ने खटीमा कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से नजदीकियां बढ़ रही थीं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, करवाचौथ के दिन इस तरह की घटना ने इलाके में चर्चाओं का माहौल बना दिया है। पुलिस फिलहाल दोनों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें