बिग न्यूज : बनबसा में शारदा नहर-हेड वर्क्स के होंगे बड़े विकास कार्य, पूर्णागिरी श्रद्धालुओं के लिए विश्राम स्थल व घाट निर्माण प्रस्तावित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

25 फरवरी 2026 ( सीमांत की आवाज ) शारदा बैराज क्षेत्र विकास बैठक
बनबसा/चंपावत। जनपद चंपावत के बनबसा क्षेत्र में शारदा नहर और हेड वर्क्स के व्यापक विकास को लेकर अहम पहल शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के बरेली से पहुंचे अधिशासी अभियंता Rajeev Kumar Singh ने अधिकारियों के साथ बैठक कर Sharda Barrage समेत कैनाल क्षेत्र की भूमि के नक्शों का निरीक्षण किया।
बैठक में शारदा नहर क्षेत्र में दर्जनों विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने पर सहमति बनी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जनपद चंपावत स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल Purnagiri Temple में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विश्राम स्थलों का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही शारदा नहर पर घाट निर्माण, एक आधुनिक लाइब्रेरी की स्थापना, अधिकारियों के लिए कार्यालय भवन तथा कैंपस में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम निर्माण भी प्रस्तावित है।
बैठक में सहायक अभियंता प्रशांत कुमार प्रथम, सहायक अभियंता उमर खान द्वितीय, जेई संजय सिंह, सर्वेश कुमार, रोहित चौधरी, गौरव जायसवाल, सौरभ सिंह, क्लर्क प्रदीप कुमार, देवेन्द्र सिंह समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों का कहना है कि इन प्रस्तावित कार्यों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रस्ताव तैयार कर उच्च स्तर पर स्वीकृति के लिए भेजे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें