Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज : मंडी ऑफिसर के बेटे को 98 प्रतिशत अंक मिले

बिग न्यूज : मंडी ऑफिसर के बेटे को 98 प्रतिशत अंक मिले

अप्रैल 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा के छात्र आरुष ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में स्कूल का नाम किया रोशन

खटीमा स्थित एक प्रतिष्ठित विद्यालय के छात्र आरुष मेहरा ने सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कमल सिंह मंडी समिति खटीमा में अकाउंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत कमल महरा के पुत्र और आरू सिंह महरा के सुपुत्र हैं।

आरुष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरूजनों, माता-पिता और लगातार मेहनत को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच उनकी सफलता की कुंजी रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने आरुष की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। मंडी समिति और स्थानीय लोगों ने भी रेशन और उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

आरुष आगे चलकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की इच्छा रखते हैं और समाज तथा देश के लिए कुछ बड़ा करने का सपना देखते है

 

आरुष ने कहा: “मेरी इस सफलता में मेरे माता-पिता, शिक्षकों और दोस्तों का बहुत बड़ा योगदान है। मैं आगे भी मेहनत करता रहूंगा और अपने सपनों को पूरा कर समाज और देश के लिए कुछ कर दिखाऊँगा।

RELATED LATEST NEWS

Latest News