बिग न्यूज :- रुद्रपुर पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड संपन्न, एसएसपी अजय गणपति ने जवानों को दिए अनुशासन और फिटनेस के

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

15 मई 2026 ( सीमांत की आवाज ) रुद्रपुर। रिजर्व पुलिस लाइन रुद्रपुर में शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देशन में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का आयोजन किया गया। परेड में पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन के जवानों ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान एसएसपी अजय गणपति ने जवानों के टर्नआउट का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों व कर्मचारियों को विभाग की गरिमा बनाए रखने के लिए उच्च स्तर का अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने जवानों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए नियमित व्यायाम और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन अपनाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही भविष्य की चुनौतियों और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से शस्त्रों के संचालन एवं रखरखाव की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
परेड समाप्त होने के बाद एसएसपी द्वारा पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें