बिग न्यूज :- दर्जा राज्य मंत्री बनते ही बढ़ा किशन सिंह किन्ना का कद, स्वागत समारोह में भाजपा को मिला जनसमर्थन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

12 जून 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। नवनिर्वाचित दर्जा राज्य मंत्री किशन सिंह किन्ना के सम्मान में खटीमा ग्रामीण क्षेत्र में भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया। इस अवसर पर दर्जनों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
मीडिया से बातचीत करते हुए दर्जा राज्य मंत्री किशन सिंह किन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश हित में ऐतिहासिक कार्य किए हैं और खटीमा की जनता इस बार उन्हें रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजेगी।
कार्यक्रम में स्वागत करने वालों में पुष्कर सिंह धामी, हरीश बोरा, राजेन्द्र बिष्ट, उमेश पंत, विक्रम राणा, दीपक बोरा, सुशील चंद्र राणा, विक्रम पांगती, पुष्कर पांडे, कैलाश भट्ट, दानी चंद, सुनील राणा, राजेन्द्र राणा, गुरसेवक, विजय गिरी एवं प्रेम कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
किशन सिंह किन्ना ने बताया कि
“मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा 2027 में फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। खटीमा की जनता विकास के आधार पर उन्हें रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें