Home » Uncategorized » बिग न्यूज :- खटीमा स्लॉटर हाउस टेंडर को लेकर उठा विवाद, स्थानीय व्यापारियों ने जिलाधिकारी से की जांच की मांग

बिग न्यूज :- खटीमा स्लॉटर हाउस टेंडर को लेकर उठा विवाद, स्थानीय व्यापारियों ने जिलाधिकारी से की जांच की मांग

10 जून 2026 ( सीमांत की आवाज )
खटीमा स्लॉटर हाउस टेंडर को लेकर उठा विवाद, स्थानीय व्यापारियों ने जिलाधिकारी से की जांच की मांग

बाहरी व्यक्ति को टेंडर देने का आरोप, मीट व्यापारियों ने मूल्य वृद्धि और अनियमितताओं का मुद्दा उठाया
खटीमा तहसील के इस्लामनगर स्थित स्लॉटर हाउस के टेंडर को लेकर स्थानीय मीट व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर को ज्ञापन सौंपकर गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्ञापन में टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की गई है।
ज्ञापन के अनुसार स्लॉटर हाउस का टेंडर एक बाहरी व्यक्ति को दिए जाने से स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी है। आरोप है कि टेंडर धारक उत्तराखंड का निवासी नहीं है और अधिकांश मीट उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है, जिससे स्थानीय बाजार में मीट की उपलब्धता प्रभावित हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्च 2026 तक बड़े पशु के मीट का रेट 260 रुपये प्रति किलोग्राम था, लेकिन नए टेंडर के बाद यह बढ़कर 320 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। वहीं छोटे पशु के मीट के दामों में भी वृद्धि होने का दावा किया गया है। लोगों का आरोप है कि बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि स्लॉटर हाउस में पशुओं के वध से पहले सरकारी पशु चिकित्सकों की निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा केवल स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही पशुओं को काटने की अनुमति दी जाए। लोगों ने पशुओं के रात में कटने और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।

ज्ञापनकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि टेंडर प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराई जाए और स्थानीय हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि खटीमा क्षेत्र की जनता को उचित दरों पर मीट उपलब्ध हो सके।

खटीमा स्लॉटर हाउस के टेंडर को लेकर शुरू हुआ विवाद अब प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने जिलाधिकारी से जांच और उचित कार्रवाई की मांग करते हुए जल्द समाधान की उम्मीद जताई है।

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज :- सेटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

9 जून 2026 ( सीमांत की आवाज ) *करंट लगने से लाइनमैन की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम* *शट-डाउन