बिग न्यूज :- उत्तरांचल भारत गैस सर्विस में शान से लहराया तिरंगा, विनीत कुमार गुप्ता ने देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

15 अगस्त 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तरांचल भारत गैस सर्विस परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतिष्ठान के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत कुमार गुप्ता ने विधिवत ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने शिरकत की।
इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत कुमार गुप्ता ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि आजादी हमें अनगिनत बलिदानों के बाद मिली है। देश आज विकास, तकनीक, शिक्षा, उद्योग और आर्थिक क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है और भारत विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और सहभागिता महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में वितरित होने वाली रसोई गैस के सुरक्षित उपयोग को लेकर भी उपभोक्ताओं को जागरूक किया। उन्होंने अपील की कि गैस सिलेंडर, रेगुलेटर और चूल्हे का इस्तेमाल निर्धारित सुरक्षा नियमों के अनुसार ही करें। गैस की गंध आने पर तत्काल सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और गैस के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक रहना प्रत्येक परिवार के लिए बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम के अंत में विनीत कुमार गुप्ता ने सभी देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी राष्ट्रहित में एकजुट होकर देश की तरक्की में योगदान देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें