Home » राष्ट्रीय » बिग ब्रेकिंग :- खटीमा में बड़ा हादसा टला: ओवरलोड ट्रॉली की लापरवाही से डिवाइडर की जालियां टूटी, किस्मत से बची कई जानें

बिग ब्रेकिंग :- खटीमा में बड़ा हादसा टला: ओवरलोड ट्रॉली की लापरवाही से डिवाइडर की जालियां टूटी, किस्मत से बची कई जानें

5 अक्टूबर 2025 ( सीमांत की आवाज )

खटीमा। नगर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब चकरपुर की बंसल राइस मिल्स की धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने रोडवेज बस स्टैंड के पास मस्जिद के सामने डिवाइडर की लोहे की जालियों को तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि ट्रॉली का चालक हीरा सिंह उर्फ झल्ली, जो बंसल राइस मिल में ड्राइवर है, धान खाली कर चकरपुर लौट रहा था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, चालक नशे में था और ट्रॉली ओवरलोड होने के साथ तेज रफ्तार में दौड़ाई जा रही थी। ट्रॉली के नियंत्रण खोने से यह डिवाइडर से टकराई, जिससे सड़क किनारे अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि उस समय सड़क पार करने वाले कुछ ही लोग थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और उन्होंने ट्रॉली को रोक लिया। नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड व तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

RELATED LATEST NEWS

Latest News