Big news / उधम सिंह नगर में धान खरीद पर करोड़ों का घोटाला उजागर, फर्जी गेट पास और कागजी खरीद के खेल की होगी हाईलेवल जांच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

07 दिसंबर 2025 ( सीमांत की आवाज ) खबर सूत्रों के हवाले से धान खरीद में बड़ा घोटाला शामिल घोटाले में होगी बड़ी कार्यवाही 

 

उत्तराखंड प्रदेश के उधम सिंह नगर जनपद में धान खरीद को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। खटीमा समेत जिलेभर में सरकारी रेट पर धान खरीद में करोड़ों रुपये की हेराफेरी का मामला उजागर हुआ है। डिप्टी सहायक खाद्य अधिकारी लता मिश्रा ने बताया कि धान खरीद में अनियमितताओं की जांच के लिए जल्द ही एक टीम गठित की जाएगी। विशेषज्ञों की मानें तो राइस मिलों पर सरकारी रेट पर खरीदे गए धान के स्टॉक की मिलान जांच अनिवार्य है, जिससे बड़े मगरमच्छों के शामिल होने की पूरी संभावना है।

जनपद उधम सिंह नगर की कृषि उत्पादन मंडियों में फर्जी गेट पास बनवाकर करोड़ों रुपये का धान घोटाला किए जाने का खुलासा हुआ है। खटीमा में खाद्य, आपूर्ति एवं विपणन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार क्रय केंद्रों पर 56,201.60 कुंतल और कच्चे आढ़तियों द्वारा 5,43,279.60 कुंतल धान सरकारी रेट पर खरीदा गया, जबकि क्षेत्र में कृषि भूमि इतनी उत्पादन क्षमता रखती ही नहीं।

विगत वर्षों से धान खरीद घोटाले का यह खेल बदस्तूर जारी है। कागजों में लाखों कुंतल धान खरीदे दिखाए गए, लेकिन जमीन पर उत्पादन और खरीद की सच्चाई इससे बिल्कुल उलट है। बाहरी राज्यों से निम्न गुणवत्ता का धान मंगवाकर कागजों में दिखाए गए स्टॉक की पूर्ति की जा रही है। इसके बावजूद उच्च अधिकारी अब तक कुंभकर्णीय नींद में हैं कि कब बड़ी कार्रवाई होगी, यह समय ही बताएगा।

सूचना का अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई जानकारी में भी विभागों पर गुमराह करने के आरोप लगे हैं, जिससे अनियमितताओं की पुष्टि होती है। किसान अब उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि किसान हितों की रक्षा और घोटाले में शामिल दोषियों को जेल भेजने तक यह लड़ाई जारी रहेगी।

हरियाणा में धान खरीद घोटाले में दर्जनों अधिकारियों के निलंबन और करोड़ों की वसूली के उदाहरण को देखते हुए विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इसी तर्ज पर उधम सिंह नगर में भी निष्पक्ष जांच की जाए तो बड़े स्तर पर कार्रवाई होना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें