बिग न्यूज :- शहीद नायक मनोज सिंह रुमाल की स्मृति में 14वां फुटबॉल महाकुंभ सम्पन्न, ट्रेफोर्ड पब्लिक स्कूल ने जीता फाइनल मुकाबला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

28 अक्टूबर 2025 ( सीमांत की आवाज )

खटीमा। शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद नायक मनोज सिंह रुमाल की स्मृति में आयोजित 14वां फुटबॉल महाकुंभ का फाइनल मुकाबला मंगलवार को बड़े उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुआ। फाइनल मैच ट्रेफोर्ड पब्लिक स्कूल और सराफ पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें ट्रेफोर्ड पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत हासिल की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजू भंडारी, पूर्व प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी, एवं अजय तिवारी, जिला अध्यक्ष क्रिकेट एसोसिएशन, ने दीप प्रज्वलित कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत मैच का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपचंद आर्य, संदीप पोखरिया, दिनेश राणा, राशिद अंसारी, राकेश राणा, रोशन रावत, ऐश्वर्या अरोड़ा, प्रेम सिंह धामी तथा जौहर अब्बास उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने भाग लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
आयोजन समिति की ओर से आयोजक हरीश रुमाल ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें