बिग न्यूज : अलकेमिस्ट स्कूल, खटीमा में उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती धूमधाम से मनाई गई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

9 नवंबर 2025 ( सीमांत की आवाज )

खटीमा। अलकेमिस्ट स्कूल में उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं रजत जयंती बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें कुमाऊँनी क्विज़, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, कैट वॉक और सोलो डांस विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे —
एन.सी.सी. हेड डॉ. नरेंद्र रौतेला,
डॉ. प्रेम सिंह (मैनेजिंग डायरेक्टर, सौरभ हॉस्पिटल, खटीमा),
श्रीमती दया भट्ट (हिंदी कवयित्री),
नरेंद्र सिंह ठकुराठी (अध्यक्ष, मंडी समिति),
एवं कुंवर सिंह खनका (अध्यक्ष, पूर्व सैनिक संगठन)।

मुख्य अतिथियों ने उत्तराखंड क्विज़ और सोलो डांस प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान नर्सरी से लेकर कक्षा 9वीं तक के विद्यार्थियों ने भाषण, नृत्य और उत्तराखंडी लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. दिव्या रावत ने बच्चों को “देवभूमि उत्तराखंड” की गौरवशाली संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराया, जबकि चेयरपर्सन वीरेंद्र रावत ने विद्यार्थियों के उत्साह और सृजनशीलता की सराहना की।

कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय के शिक्षकों द्वारा कुशलता से किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य डॉ. जयपाल गंगवार, हेड मिस्ट्रेस श्रीमती बिंदु बत्रा, पूजा ज्याला, चंपा बोरा, प्रदीप गंगवार, दीपांशु, रेखा रुमाल, सपना रुमाल सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें