बिग न्यूज :- मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

23 जून 2026 ( सीमांत की आवाज ) देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् Dr. Syama Prasad Mookerjee डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्रीय एकीकरण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का आदर्श भाव भावी पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने राष्ट्र की अखंडता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया।
मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें