बिग न्यूज :- शिवमहापुराण कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

13 अगस्त 2026 ( सीमांत की आवाज ) देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को डिफेंस कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति की ओर से आयोजित शिवमहापुराण कथा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शिवमहापुराण कथा जैसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना का संचार करते हैं। ऐसे आयोजन सनातन परंपरा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ ही नई पीढ़ी को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पहचान उसकी आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक परंपराओं से है। राज्य सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, ताकि प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और अधिक सशक्त हो तथा समाज में आपसी सौहार्द और सद्भाव की भावना मजबूत हो।
कार्यक्रम में कथा व्यास एवं श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें