Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने किया उत्तराखण्ड पुस्तक मेला का शुभारंभ

बिग न्यूज मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने किया उत्तराखण्ड पुस्तक मेला का शुभारंभ

01 नवंबर 2025 सीमांत की आवाज 

 

देहरादून 01 नवम्बर, 2025 (सू. ब्यूरो)
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को देहरादून स्थित दून पुस्तकालय एवं शोध संस्थान में उत्तराखण्ड पुस्तक मेला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रकाशन संस्थानों द्वारा लगाए गए पुस्तकों के स्टॉल्स का अवलोकन किया और प्रदर्शित साहित्य की सराहना की।

मुख्य सचिव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमें पुस्तकों के प्रति प्रेम और पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के युवा वर्ग को डिजिटल माध्यमों के साथ-साथ किताबों से भी मित्रता करनी चाहिए, क्योंकि पुस्तकों का ज्ञान जीवन को गहराई और दृष्टि प्रदान करता है।

इस अवसर पर पूर्व मुख्य सचिव श्री एन. एस. नपलच्याल, श्री एन. रविशंकर, श्रीमती राधा रतूड़ी एवं पूर्व डीजीपी श्री अनिल रतूड़ी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED LATEST NEWS

Latest News