बिग न्यूज : Indian Society of Critical Care Medicine के 32वें वार्षिक सम्मेलन में डॉ. ललित सिंह को ‘Presidential Citation 2026’ से सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

1 मार्च 2026 ( सीमांत की आवाज ) Indian Society of Critical Care Medicine के 32वें वार्षिक सम्मेलन में डॉ. ललित सिंह को ‘Presidential Citation 2026’ से सम्मानित
चेन्नई। क्रिटिकल केयर के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. ललित सिंह को Indian Society of Critical Care Medicine (ISCCM) के 32वें वार्षिक सम्मेलन में ‘Presidential Citation 2026’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें गंभीर रूप से बीमार मरीजों की देखभाल, चिकित्सा शिक्षा तथा क्रिटिकल केयर सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों और चिकित्सकों की उपस्थिति में डॉ. सिंह को यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर उनके समर्पण, नेतृत्व क्षमता और चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार को विशेष रूप से सराहा गया।
डॉ. ललित सिंह की इस उपलब्धि से चिकित्सा समुदाय में हर्ष की लहर है। सहयोगियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें