Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज : ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की क़ीमतों में तेज़ उछाल

बिग न्यूज : ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की क़ीमतों में तेज़ उछाल

02 मार्च 2026 ( सीमांत की आवाज )

अमेरिका और इसराइल के ईरान पर हमलों के बाद दुनियाभर में तेल की क़ीमतों में तेज़ बढ़ोतरी देखी गई है.

एशिया में सोमवार सुबह जब बाज़ार खुले, तो ब्रेंट क्रूड और नायमेक्स लाइट स्वीट ऑयल दोनों में 10 फ़ीसदी से ज़्यादा की बढ़त दर्ज हुई, हालांकि बाद में इसमें कुछ कमी आई.

सुबह 5 बजे तक ब्रेंट क्रूड की क़ीमत लगभग 9 फ़ीसदी बढ़कर 79.30 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थी, जबकि नायमेक्स क़रीब 8.5 फ़ीसदी की बढ़त के साथ 72.70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा.

ईरान और इसराइल के बीच संघर्ष जारी है. दोनों देश एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं. सबसे पहले इसराइल और अमेरिका ने शनिवार सुबह ईरान पर हमला किया था.

अमेरिका और इसराइल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत हो गई है. इसके साथ ही ईरानी सेना के चीफ़ ऑफ स्टाफ़ अब्दुल रहीम मौसवी और रक्षा मंत्री मेजर जनरल अज़ीज नासिरज़ादेह भी मारे गए हैं.

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज :- खटीमा में फिर सिर उठा रही अवैध सूदखोरी! सत्ता की आड़ और व्यापारी का मुखौटा लगाकर गरीबों का हो रहा आर्थिक शोषण

30 मई 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा क्षेत्र में एक बार फिर अवैध सूदखोरी का कारोबार चर्चा का

बिग न्यूज़ :-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिविल सेवा के लिए चयनित युवा अधिकारियों का आह्वान किया है कि इस सेवा से उनके जीवन की नई यात्रा शुरू हो रही है। पूरे समाज की भावना उनसे जुड़ी है। राष्ट्रवाद की विचार धारा को आगे बढ़ाने तथा प्रशासन तंत्र की मजबूती का उनका उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने दायित्वों के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन लाना तथा उन्हें बेहतर भविष्य देना युवा अधिकारियों की जिम्मेदारी है।