10 दिसंबर 2025 ( सीमांत की आवाज )
आगामी शीतकाल को देखते हुए खटीमा उपजिलाधिकारी तुषार सैनी ने नगर पालिका के रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया, जिसमें अधिकारियों ने व्यवस्था को अपने सम्मुख दुरुस्त कराया। निरीक्षण के दौरान ईओ नगर पालिका को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि रैन बसेरे की साफ–सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए।
अधिकारियों ने कहा कि रैन बसेरे में बिस्तर साफ-सुथरे हों, पर्याप्त संख्या में बिस्तर और कंबल उपलब्ध कराए जाएं ताकि ठंड से बचाव में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही शौचालयों की नियमित साफ-सफाई के निर्देश भी दिए गए।
ठंड बढ़ने से पहले रैन बसेरे की खिड़कियों की मरम्मत कराने के लिए भी आदेश दिए गए। शहर के मुख्य चौराहों और रोडवेज बस स्टैंड पर रैन बसेरे संबंधी बोर्ड एवं संपर्क नंबर लगाए जाने को कहा गया, ताकि जरूरतमंद लोग आसानी से सुविधा का लाभ उठा सकें।








