Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज : दिल्ली बम विस्फोट के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग अभियान

बिग न्यूज : दिल्ली बम विस्फोट के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग अभियान

11 नवंबर 2025 (सीमांत की आवाज )

दिल्ली में हुए बम विस्फोट की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। इसके तहत भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। सीमांत जनपद उधम सिंह नगर के बनबसा, झूलाघाट, सुखीढांग, गौरीफंटा सहित अन्य सीमाई चौकियों पर पुलिस, एसएसबी और खुफिया विभाग की संयुक्त टीमों ने वाहनों और व्यक्तियों की गहन तलाशी शुरू कर दी है।

सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि विस्फोट की वारदात के बाद कुछ संदिग्ध लोग सीमा पार भागने या यहां से घुसपैठ करने की कोशिश कर सकते हैं। इसी को देखते हुए सीमा पर आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान पत्रों की जांच की जा रही है।

खटीमा क्षेत्र के सुरई और शारदा बैराज इलाकों में भी वन विभाग और पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

सीमांत चौकियों पर रात के समय भी सघन जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्रीय एजेंसियों से सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश नहीं मिल जाते।

RELATED LATEST NEWS