बिग न्यूज :- ,राज्य निर्माण सेनानी संगठन की बैठक — 8 नवंबर का सम्मान समारोह खटीमा में कराने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

29 अक्टूबर 2025( सीमांत की आवाज )

खटीमा, 29 अक्टूबर 2025 — उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आज तहसील सभागार खटीमा में उप जिलाधिकारी महोदय की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत 8 नवंबर को राज्य आंदोलनकारियों को सरकार द्वारा सम्मानित किए जाने के निर्णय का स्वागत किया गया।

बैठक में उपस्थित आंदोलनकारियों ने प्रशासन से आग्रह किया कि यह सम्मान समारोह जिला मुख्यालय में न होकर खटीमा में ही आयोजित किया जाए। संगठन की ओर से यह भी निर्णय लिया गया कि 8 नवंबर को होने वाले इस सम्मान समारोह में जिलाधिकारी के साथ-साथ जिले के प्रभारी मंत्री को भी आमंत्रित किया जाए।

इस संबंध में संगठन ने भारतीय जनता पार्टी उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष श्री कमल जिंदल के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को एक ज्ञापन प्रेषित किया है।

बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकाश तिवारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में रजत जयंती वर्ष पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री राज्य आंदोलनकारियों को निराश नहीं करेंगे और 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उनकी शत-प्रतिशत मांगों का समाधान करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष श्री तिवारी ने सभी राज्य आंदोलनकारियों से स्थापना दिवस पर सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव श्री आलोक गोयल ने किया।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश प्रवक्ता भगवान जोशी, अमित कुमार पांडे, रमेश जोशी, जोहर सिंह पोखरिया, बच्ची देवी, सोशल मीडिया संयोजक सुरेन्द्र गुप्ता,मीडिया संयोजक असद जावेद,भुवन चंद्र भट्ट, दिनेश चंद्र भट्ट, जवाहर सिंह सामंत, धनपति चंद, टीकाराम गहतोडी, हरिश चंद्र ओली सहित अनेक राज्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें