बिग न्यूज : नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश चंद्र भट्ट का खटीमा में भव्य स्वागत, हजारों युवाओं ने निकाली बाइक रैली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

6 जनवरी 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। आज दिनांक 6 जनवरी को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश चंद्र भट्ट का नवीन दायित्व मिलने के उपरांत प्रथम बार खटीमा आगमन पर भारतीय जनता पार्टी खटीमा के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत थारू विकास भवन से हुई, जहां हजारों युवाओं ने बाइक रैली के रूप में रैली को प्रारंभ किया।
रैली थारू विकास भवन से कंजाबाग चौराहा, मुख्य चौराहा होते हुए रामलीला मैदान की ओर बढ़ी। रैली के दौरान जगह-जगह कौमी एकता का सुंदर नजारा देखने को मिला। हर वर्ग और हर समाज के लोगों ने सतीश चंद्र भट्ट का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
रामलीला मैदान पहुंचने पर खटीमा विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम सभा से आई मातृशक्ति एवं बुजुर्गों ने सतीश भट्ट का गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया। इसके पश्चात अपने संबोधन में सतीश चंद्र भट्ट ने नए दायित्व के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह मुद्दाविहीन हो चुकी है और अंकिता भंडारी प्रकरण को जबरदस्ती मुद्दा बनाकर भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। सतीश भट्ट ने विश्वास जताया कि उत्तराखंड सहित खटीमा की जनता 2027 में पुनः पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रामू जोशी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रविंद्र राणा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी, पूर्व मंडी अध्यक्ष नंदन खड़ायत, वरिष्ठ भाजपा नेता दान सिंह रावत, चंपावत के सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट, जिला महामंत्री रमेश जोशी, अमित पांडे, पवन अग्रवाल, सावित्री कन्यालय, हरिकेश चंद, इंदिरा चंद, धाना भंडारी, विमला मुंडला, ग्राम प्रधान नंदना माया जोशी, ग्राम प्रधान नगुआनाथ माया चंद, ग्राम प्रधान अलविद्री चंद्रकला देवी, ग्राम प्रधान कुटरा, भोपाल रौतेला, प्रधान प्रतिनिधि कुटरी नरेंद्र सिंह, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि किशन चंद, जिला पंचायत सदस्य सूरज धामी, चंदू मुडेला, लालू बोरा, किशन पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें