बिग न्यूज : रामकुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य डॉ. भगत सिंह बोरा को डॉक्टरेट की मानद उपाधि, विद्यालय में हर्ष का वातावरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

11 जनवरी 2025 ( सीमांत की आवाज ) रामकुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, खटीमा के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है कि दिनांक 10 जनवरी 2026 (शनिवार) को विद्यालय के आदरणीय प्रधानाचार्य श्रीमान डॉ. भगत सिंह बोरा जी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, दूरदर्शी नेतृत्व एवं अनुकरणीय सेवाओं के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
यह उपलब्धि उनके अथक परिश्रम, शिक्षा के प्रति समर्पण और सशक्त नेतृत्व का प्रमाण है। उनके कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और शैक्षिक, सह-शैक्षिक तथा नैतिक मूल्यों के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रहा है। डॉ. बोरा जी ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ आचार्य परिवार को भी सदैव प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया है।
यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि सम्पूर्ण विद्यालय परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है।
समस्त विद्यालय परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई दी और ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तरोत्तर प्रगति तथा दीर्घायु की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें