बिग न्यूज : लायंस क्लब खटीमा सिटी के नववर्ष कार्यक्रम में प्रतिभाओं का सम्मान, मुदित रौतेला प्रथम व कमल जोशी द्वितीय विजेता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

5 जनवरी 2026 ( सीमांत की आवाज )  खटीमा। लायंस क्लब खटीमा सिटी द्वारा आयोजित नववर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छोटे बच्चों से लेकर महिला एवं पुरुष वर्ग तक के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मुदित रौतेला ने प्रथम तथा कमल जोशी ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।
कार्यक्रम के आयोजक जितेंद्र बत्रा के संयोजन में आयोजित इस आयोजन में दर्जनों प्रतिभागियों को लायंस क्लब खटीमा सिटी के पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर लायंस क्लब खटीमा सिटी के अध्यक्ष हरमिक सिंह गिल, सचिव विवेक अग्रवाल, लायन विनीत कुमार गुप्ता, लायन संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष राहुल कंसल, लायन संदीप अग्रवाल, लायन प्रवीण उपाध्याय, लायन जितेंद्र बत्रा, लायन हरिशंकर अग्रवाल, लायन अमित अग्रवाल, लायन नरेंद्र रौतेला, लायन भुवन जोशी, लायन कमल जोशी, लायन प्रवीण मित्तल एवं लायन इकबाल अहमद सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में क्लब पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक और प्रेरणादायक आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें